Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत

नोएडा के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल पर्थला चौक पर जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नोएडा प्राधिकरण ने यहां करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन अंडरपास बनाने की योजना तैयार की है।
top-news

नोएडा के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल पर्थला चौक पर जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नोएडा प्राधिकरण ने यहां करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन अंडरपास बनाने की योजना तैयार की है। लगभग 710 मीटर लंबे इस अंडरपास का निर्माण 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास बनने के बाद FNG कॉरिडोर और नोएडा वेस्ट के बीच यातायात को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। पर्थला चौक पर सुबह और शाम पीक आवर्स में लगने वाले लंबे जाम से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल सकती है।


प्रस्तावित अंडरपास में दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन, यानी कुल छह लेन होंगी। परियोजना में करीब 10-10 मीटर के आरसीसी बॉक्स, लगभग 20 मीटर का ओपन-टू-स्काई हिस्सा और दोनों तरफ करीब 280-280 मीटर लंबे एप्रोच रोड शामिल होंगे। निर्माण में डायफ्राम वॉल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि आसपास की जमीन और मौजूदा ढांचों पर असर कम हो। खास बात यह है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अंडरपास में दो विशेष सम्प और हाई-कैपेसिटी पंपिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे बारिश के पानी की तेजी से निकासी करने और अंडरपास को जलभराव से बचाने में मदद मिलेगी।


इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा नोएडा वेस्ट, सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-121, सेक्टर-122, किसान चौक और छिजारसी सहित आसपास के इलाकों को मिलने की उम्मीद है। FNG कॉरिडोर नोएडा को गाजियाबाद, NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों से जोड़ता है। भविष्य में फरीदाबाद की दिशा में कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ इस कॉरिडोर पर ट्रैफिक और बढ़ सकता है। ऐसे में पर्थला चौक का यह अंडरपास भविष्य की यातायात जरूरतों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। अंडरपास शुरू होने के बाद सिग्नल पर रुकने का समय कम होने से यात्रा समय, ईंधन की खपत और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। 18 महीने में परियोजना पूरी होने के बाद पर्थला चौक की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।