Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: शहर में जलाशयों की सफाई शुरू, पानी की सप्लाई पर असर, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अब अपर जलाशयों (ओवरहेड टैंक) की सफाई कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 3 जून से सिग्मा फोर के टैंक की सफाई के साथ होगी। इससे पहले भूमिगत जलाशयों की सफाई शुरू हो चुकी है। प्राधिकरण ने सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

Greater Noida Authority: प्राधिकरण ने लोगों से की ये अपील 

जलाशयों की सफाई के दिन सुबह की जलापूर्ति सामान्य होगी, लेकिन दोपहर और शाम के समय पानी का प्रेशर कम रहेगा। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी को पहले से स्टोर करके रखें और पानी की खपत कम करें। अगर किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है तो टैंकर मंगवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए जल विभाग ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से पानी मंगवा सकें।

जलाशयों की सफाई का शेड्यूल

Greater Noida Authority
Greater Noida Authority

Greater Noida Authority द्वारा जारी शेड्यूल मे इस तरह होगी जलाशयों की सफाई

  • सिग्मा फोर – 3 जून,
  • बिल्डर्स एरिया पी-4 – 4 जून
  • सेक्टर चाई फोर – 5 और 6 जून,
  • सेक्टर-32 – 10 जून
  • सेक्टर ईटा – 14 जून
  • ओमीक्रॉन वन – 17 जून
  • अल्फा गोल्फ कोर्स – 21 जून
  • केपी वन – 25 जून
  • इकोटेक वन एक्सटेंशन – 28 जून
  • इकोटेक टू – 1 जुलाई
  • सेक्टर-3 – 3 जुलाई
  • बीटा टू – 7 जुलाई
  • सिग्मा टू – 9 जुलाई
  • इकोटेक थ्री – 10 जुलाई

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video