Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा ● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात ● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला ● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर ● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू ● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण ● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम और Air Quality में सुधार के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
top-news

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम और Air Quality में सुधार के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीएम ए.के. सिंह ने की। इसमें सीनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, टेक्निकल सुपरवाइजर, सुपरवाइजर और ठेकेदार शामिल हुए। बैठक में शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मौजूदा उपायों को और प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।


जीएम ए.के. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए Ground Level Monitoring को मजबूत किया जाए और नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से Dust Pollution पर नियंत्रण के लिए निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, निर्माण सामग्री की कवरिंग और नियमित Water Sprinkling सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की नियमित सफाई तथा निर्माण सामग्री के परिवहन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।



बैठक में खुले में पड़ी मिट्टी और निर्माण सामग्री से होने वाले धूल प्रदूषण को रोकने, निर्माण स्थलों की नियमित निगरानी करने और प्रदूषण के अन्य संभावित स्रोतों पर आवश्यक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई। जीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में लगातार काम हो सके।