Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा ● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात ● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला ● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर ● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू ● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण ● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े के बेहतर निस्तारण की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा। शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े के बेहतर निस्तारण की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है। लखनावली में Fresh Waste Processing Plant मंगलवार से शुरू हो गया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट के जरिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों से निकलने वाले करीब 800 टन प्रतिदिन कूड़े को प्रोसेस करने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ के दौरान दादरी विधायक ने स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए नागरिकों के सहयोग को जरूरी बताया।


ग्रेटर नोएडा में रोजाना निकलने वाला करीब 800 टन कूड़ा फिलहाल लखनावली में एकत्रित किया जाता है। अब Fresh Waste Processing Plant के जरिए गीले और सूखे दोनों तरह के कूड़े का प्रसंस्करण किया जाएगा। Wet Waste से खाद तैयार की जाएगी, जबकि Dry Waste से RDF यानी Refuse Derived Fuel तैयार होगा। इस RDF का इस्तेमाल सीमेंट कारखानों में ईंधन के तौर पर किया जाएगा। प्राधिकरण के मुताबिक, रोजाना निकलने वाले कूड़े का नियमित Processing होने से लखनावली में कूड़े के ढेर जमा होने की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर लखनावली में इस प्लांट का निर्माण कराया गया है। यहां पहले से ही Legacy Waste Processing का काम चल रहा है। अब Fresh Waste Processing Plant शुरू होने से रोजाना निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था को भी जोड़ा गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार प्लांट के संचालन से Waste Management System को और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक दिव्या चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।