Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा ● अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, 2027 के यूपी चुनाव को लेकर कही यह बात ● बसपा की अहम बैठक आज, आकाश आनंद विवाद के बीच ईशान आनंद की जिम्मेदारी पर हो सकता है फैसला ● यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर ● ग्रेटर नोएडा में 800 टन रोजाना कूड़े को मिलेगा निस्तारण, लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू ● ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने को लेकर समीक्षा बैठक, धूल नियंत्रण के उपाय सख्त करने के निर्देश ● ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बीटा-1 सेक्टर का किया निरीक्षण ● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 23 सितंबर से बारिश का नया दौर; इन इलाकों में ज्यादा असर

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।
top-news

उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के प्रभाव से 23 सितंबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक यह गतिविधि 28 सितंबर तक जारी रह सकती है। इसका असर पूर्वांचल, तराई और मध्य उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिल सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने 21 सितंबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई की घोषणा की थी।


मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर को पूर्वी तराई के जिलों में अति भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी करीब 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

मौसम में यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नया मौसम तंत्र पहले पूर्वांचल को प्रभावित करेगा और इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश पहुंचने के आसार हैं। 23 से 25 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं, जबकि पश्चिमी हिस्सों में इसका असर बाद में देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।