Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

गाजियाबाद के एम.एम.एच. कॉलेज में प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, स्लोगन, क्विज और वीडियो में वन्यजीवन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में Wildlife Conservation, Biodiversity और Environmental Awareness के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।
top-news

गाजियाबाद के एम.एम.एच. कॉलेज में प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, स्लोगन, क्विज और वीडियो में वन्यजीवन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में Wildlife Conservation, Biodiversity और Environmental Awareness के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के 42 विद्यार्थियों और स्लोगन प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वन्यजीव, जैव विविधता और पर्यावरण से जुड़े विषयों को पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता स्थल का कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह और डॉ. राकेश राणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगन देखे तथा उनके विषय, उद्देश्य और संदेश के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर निर्णायक मंडल की प्रो. रोजी मिश्रा, प्रो. अल्का व्यास और डॉ. सूर्यप्रकाश ने किया। इस दौरान प्रो. मीना वर्मा, प्रो. रत्ना शैरी, प्रो. गार्गी, डॉ. अनुपमा गौड़, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. मंजु भास्कर, डॉ. पवन कुमार और डॉ. रश्मी सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


वन्यजीव सप्ताह के तहत क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और विषयों के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वन्यजीव एवं प्रकृति से जुड़े सवालों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया। क्विज समेत अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम 8 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में घोषित किए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. गार्गी के साथ प्रो. अल्का व्यास, डॉ. अनुपमा गौड़, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. मंजु भास्कर, डॉ. पवन कुमार और डॉ. रश्मी सिंह सहित विभाग के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे Wildlife Week आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाया।