Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश ● दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कें और गांव रोशनी से जगमगाए, 1200 स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू ● जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली ● 12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में भी टेकेंगे मत्था ● ग्रेटर नोएडा: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा ● ग्रेटर नोएडा में 85 रेहड़ी-पटरी वालों को मिले वेंडिंग प्लेटफॉर्म, 12 सेक्टरों में बनाए गए हैं 769 प्लेटफॉर्म ● यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए सब-इंस्पेक्टर, सीएम योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार ● ग्रेटर नोएडा: दिवाली रंगोली के जरिए छात्राओं ने दिया सोशल मीडिया की लत से बचने का संदेश ● शारदा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनी दिवाली, ‘दीवाली धमाल 2026’ और ‘दीपोत्सव’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक ● यूपी में दो IAS अधिकारियों का तबादला, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

जेवर में 100 दिन से धरने पर किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान; धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवाली

जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों का धरना 100 दिन पूरे कर चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।
top-news

जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों का धरना 100 दिन पूरे कर चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे धरनास्थल से नहीं हटेंगे। इस बार किसान दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे त्योहार भी धरनास्थल पर ही मनाने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को धरने के 100 दिन पूरे होने पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर विधि-विधान से हवन किया।


सात प्रतिशत आवासीय भूखंड और अतिरिक्त मुआवजे की मांग


किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे किसानों की प्रमुख मांग यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों को सात प्रतिशत विकसित आवासीय भूखंड देने की है। इसके अलावा किसान 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग भी उठा रहे हैं। उनकी तीसरी प्रमुख मांग 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी भूखंड उपलब्ध कराने की है। किसानों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के करीब 18 साल बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर वे लंबे समय से धरने पर बैठे हैं।

त्योहार भी धरनास्थल पर मनाने का फैसला


किसानों ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस बार वे अपने परिवारों के साथ धरनास्थल पर ही दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाएंगे। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन खत्म करने का सवाल नहीं उठता। 100 दिन पूरे होने पर आयोजित हवन के जरिए भी किसानों ने अपनी मांगों को दोहराया। फिलहाल किसान धरनास्थल पर डटे हैं और यमुना प्राधिकरण से मांगों के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।