Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

ग्रेटर नोएडा में प्रमोशन से शिक्षकों ने किया किनारा, दूरदराज के स्कूलों में तैनाती नहीं चाहते शिक्षक

ग्रेटर नोएडा में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। प्रमोशन मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। वजह है दूरदराज के स्कूलों में तैनाती।
top-news

ग्रेटर नोएडा में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। प्रमोशन मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। वजह है दूरदराज के स्कूलों में तैनाती। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। पहले दिन करीब 300 शिक्षकों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से लगभग आधे शिक्षक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए।


दरअसल, जिले के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की गई और प्रमोशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। हालांकि, कई शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया कि वे बिसरख और दादरी जैसे ब्लॉक से जेवर या अन्य दूरदराज के इलाकों में तैनाती नहीं चाहते। शिक्षकों का कहना है कि प्रमोशन के साथ ग्रेड पे में बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन परिवार, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारियों को देखते हुए दूर स्कूल में नौकरी करना मुश्किल होगा। कुछ शिक्षकों ने लिखित रूप में भी प्रमोशन नहीं लेने की इच्छा जताई है।


पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चारों ब्लॉक के 115 स्कूलों को नए प्रधानाध्यापक मिलने की उम्मीद है। इनमें सबसे अधिक प्रधानाध्यापकों की तैनाती जेवर ब्लॉक के स्कूलों में होगी। इससे स्कूलों की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। बीएसए राहुल पंवार के अनुसार, कई शिक्षकों ने प्रमोशन लेने से मना किया है। शेष शिक्षकों की सूची जल्द जारी की जाएगी।