Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, 30 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 नवंबर के बीच सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
top-news

दिल्ली-NCR में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 नवंबर के बीच सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड भी बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 27 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। 29 और 30 नवंबर को भी सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए 27 और 28 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।


मौसम में इस बदलाव का असर सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों पर पड़ सकता है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। IMD ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR के लोगों को सुबह और रात की ठंड के साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।