Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

ग्रेटर नोएडा में 300 परिवारों की बिजली गुल, 6.87 लाख रुपये बकाया होने पर NPCL ने काटा कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा के एटा-2 स्थित अंसल सीरीन रेजिडेंसी (Ansal Serene Residency) में रहने वाले करीब 300 परिवारों को बिजली कटने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल का 6 लाख 87 हजार रुपये बकाया होने के कारण एनपीसीएल (NPCL) ने बुधवार सुबह सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
top-news

ग्रेटर नोएडा के एटा-2 स्थित अंसल सीरीन रेजिडेंसी (Ansal Serene Residency) में रहने वाले करीब 300 परिवारों को बिजली कटने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बिल का 6 लाख 87 हजार रुपये बकाया होने के कारण एनपीसीएल (NPCL) ने बुधवार सुबह सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर की गई इस कार्रवाई के बाद पूरी सोसाइटी में बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि सोसाइटी प्रबंधन को बकाया भुगतान के लिए कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं कराया गया।


दरअसल, अंसल सीरीन रेजिडेंसी में सिंगल पॉइंट बिजली कनेक्शन की व्यवस्था है। इसका मतलब है कि बिजली बिल का भुगतान करने की जिम्मेदारी सोसाइटी प्रबंधन की होती है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा के मुताबिक, प्रबंधन को बकाया राशि जमा कराने के लिए पहले कई बार नोटिस भेजे गए थे। इसके अलावा बिजली कनेक्शन काटने से पहले डिस्कनेक्शन नोटिस भी जारी किया गया और भुगतान के लिए अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद 6.87 लाख रुपये का बकाया जमा नहीं किया गया। सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई।


इस कार्रवाई का सीधा असर सोसाइटी में रहने वाले करीब 300 परिवारों पर पड़ा है। प्रबंधन की ओर से बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने का खामियाजा अब आम निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज और रोजमर्रा की जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अब निवासियों की नजर सोसाइटी प्रबंधन पर है कि वह कब तक बकाया राशि जमा कराता है और बिजली आपूर्ति दोबारा कब बहाल होती है।