Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में बनेगा 120 कमरों वाला इंटरनेशनल होटल, 2029 में शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा में होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान मिलने जा रही है। शहर के डेल्टा-2 में अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड Ramada by Wyndham का नया होटल बनने जा रहा है। इसके लिए Sukadiv Project LLP ने दुनिया की प्रमुख होटल फ्रेंचाइजी कंपनियों में शामिल Wyndham Hotels & Resorts के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान मिलने जा रही है। शहर के डेल्टा-2 में अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड Ramada by Wyndham का नया होटल बनने जा रहा है। इसके लिए Sukadiv Project LLP ने दुनिया की प्रमुख होटल फ्रेंचाइजी कंपनियों में शामिल Wyndham Hotels & Resorts के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। प्रस्तावित होटल में कुल 120 कमरे होंगे और इसके 2029 की पहली तिमाही (Q1) में शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना के जरिए ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की होटल सुविधाओं का विस्तार होगा।


इस परियोजना का विकास Sukadiv Project LLP की ओर से किया जा रहा है। कंपनी की डायरेक्टर सुषमा सिंह इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रही हैं। होटल को खासतौर पर कॉरपोरेट यात्रियों, बिजनेस विजिटर्स, ट्रेड शो और एग्जीबिशन में आने वाले लोगों के साथ-साथ दिल्ली-NCR घूमने आने वाले मेहमानों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण होटल इंडस्ट्री के लिए संभावनाएं बढ़ रही हैं। India Expo Mart, नॉलेज पार्क, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में होने वाले आयोजनों के चलते यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।


डेल्टा-2 में प्रस्तावित होटल की लोकेशन भी इसके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, आगरा और NCR के अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान है। ग्रेटर नोएडा में बेहतर होती कनेक्टिविटी, औद्योगिक निवेश और बड़े आयोजनों के चलते अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड के लिए बाजार तैयार हो रहा है। ऐसे में Ramada by Wyndham का यह प्रोजेक्ट शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती देने के साथ-साथ बिजनेस टूरिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है।