Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 86 हजार घरों तक पहुंचेगी PNG, बिछेगी 490 KM लंबी पाइपलाइन; जानिए किन इलाकों को मिलेगा फायदा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। अब घरों में रसोई गैस के लिए LPG सिलिंडर बुक कराने और उसकी डिलीवरी का इंतजार करने की परेशानी कम हो सकती है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) वित्त वर्ष 2026-27 में दिल्ली-NCR के इन तीनों शहरों में करीब 490 किलोमीटर लंबी नई PNG पाइपलाइन बिछाने की तैयारी कर रही है।
top-news

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। अब घरों में रसोई गैस के लिए LPG सिलिंडर बुक कराने और उसकी डिलीवरी का इंतजार करने की परेशानी कम हो सकती है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) वित्त वर्ष 2026-27 में दिल्ली-NCR के इन तीनों शहरों में करीब 490 किलोमीटर लंबी नई PNG पाइपलाइन बिछाने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के तहत लगभग 86 हजार घरों तक पाइपलाइन के जरिए सीधे प्राकृतिक गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने इस बार पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई है।


नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 48 हजार घरों को मिलेगा फायदा

गौतमबुद्ध नगर में करीब 190 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाकर 48 हजार परिवारों को PNG कनेक्शन देने की योजना है। पहले चरण में नोएडा के सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद और सेक्टर-49 के बरौला, सलारपुर, हाजीपुर, होशियारपुर और छिजारसी को शामिल किया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा के जलपुरा, चिपियाना, छपरौला और अमीनाबाद में भी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन इलाकों में करीब 100 किलोमीटर पाइपलाइन के जरिए लगभग 25 हजार घरों तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य है।


ग्रेटर नोएडा के इन इलाकों में बिछेगी गैस पाइपलाइन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर MU-2, रोजा याकूबपुर, जेवर की आरआर कॉलोनी और सेक्टर थीटा-2 को भी PNG नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। हालांकि, इन क्षेत्रों में काम शुरू करने के लिए तकनीकी मंजूरी और NOC मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद यहां भी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।


गाजियाबाद के 38 हजार घर भी जुड़ेंगे

गाजियाबाद में करीब 300 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 38 हजार घरों को PNG नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम, लोनी, राजेंद्र नगर, सिद्धार्थ विहार, हापुड़, मोदीनगर, विजयनगर, डासना, मुरादनगर, मोरटा और करहेड़ा समेत कई इलाकों को चिह्नित किया गया है। परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए IGL ने बजट, ठेकेदारों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। हालांकि, पाइपलाइन बिछाने के लिए जरूरी अनुमतियों और सड़कों की खुदाई से जुड़े मुद्दे भी सामने आए हैं। कंपनी ने प्रशासन से छोटी कनेक्टिंग पाइपलाइन के लिए बार-बार अनुमति लेने की प्रक्रिया आसान करने की मांग की है।


योजना की मुख्य बातें

विवरण

लक्ष्य

कुल पाइपलाइन

490 किलोमीटर

कुल लाभार्थी घर

86,000

नोएडा-ग्रेटर नोएडा

48,000 घर

गाजियाबाद

38,000 घर

योजना अवधि

वित्त वर्ष 2026-27