Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर प्राधिकरण सख्त, 11 हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी! 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के 11 हॉटस्पॉट को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्राधिकरण ने चार वरिष्ठ प्रबंधकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। शहर में धूल को नियंत्रित करने के लिए 107 वाटर टैंकर, 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें और 32 एंटी स्मॉग गन के माध्यम से सफाई और पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। एंटी स्मॉग गन से सड़कों के किनारे और पेड़ों पर जमी धूल को हटाने के लिए नियमित छिड़काव किया जा रहा है।


प्राधिकरण ने निर्माणाधीन परियोजनाओं और बिल्डर साइटों पर भी सख्ती बढ़ा दी है। ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं समेत सभी निर्माण स्थलों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है। निर्माण सामग्री को ढककर रखने, धूल नियंत्रण के उपाय करने, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। इन नियमों का पालन नहीं करने पर प्राधिकरण ने अब तक 36 निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन पर कुल 48.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी करने वाले निर्माणकर्ताओं के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक विजय रावल ने बताया कि प्राधिकरण का लक्ष्य शहर में धूल और अन्य प्रदूषणकारी कारकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें, कूड़ा न जलाएं और कहीं भी धूल उड़ती दिखाई देने पर इसकी सूचना प्राधिकरण को दें। प्राधिकरण के मुताबिक, शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।