Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida West: Eco Village-2 के निवासियों ने कुत्तों के आतंक से परेशान होकर खोली गौशाला

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसायटी के निवासी इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से बेहद परेशान हैं। सोसायटी में दिनभर घूमते कुत्तों के काटने से कई लोग घायल हो चुके हैं। Eco Village-2 निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार मेंटेनेंस टीम से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। मजबूर होकर अब लोग खुद समाधान खोजने लगे हैं।

Greater Noida West: आवारा कुत्तो से परेशान होकर उठाया ये अनेखा कदम

कुत्तों से हो रही परेशानियों के बीच सोसायटी के लोगों ने एक अनोखा कदम उठाया है। अब सोसायटी में ही गौशाला की शुरुआत की गई है। Eco Village-2 सोसायटी निवासी राजकुमार ने बताया कि जब आवारा कुत्तों को सोसायटी में जगह दी जा सकती है, तो बेसहारा घूम रही गौ माता को भी आश्रय क्यों न मिले। इसी सोच के साथ Greater Noida West की इस सोसायटी के बाहर घूम रहीं गायों को अब सोसायटी के अंदर लाकर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है।

जाने क्या कहते है Eco Village-2 के निवासी 

निवासियों का कहना है कि जब मेंटेनेंस टीम द्वारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है, तो उन्हें खुद ही जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। गौशाला खोलने का उद्देश्य न सिर्फ गायों को आश्रय देना है, बल्कि यह भी दिखाना है कि इंसान अगर चाहे तो समस्या का समाधान खुद भी निकाल सकता है। अब Greater Noida West मे हुआ यह पहल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और लोगों द्वारा सराही जा रही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video