Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों टिकट लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
top-news

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों टिकट लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिंग मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि टिकट लेने में देरी के कारण कई यात्रियों की मेट्रो ट्रेन छूट जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि जिस सुविधा को सफर आसान बनाने के लिए शुरू किया गया था, वही अब परेशानी का कारण बन गई है।


जानकारी के मुताबिक, एक्वा लाइन के 21 स्टेशनों पर 12 से अधिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं, जिनमें आधी से ज्यादा मशीनें खराब बताई जा रही हैं। जो मशीनें चालू हैं, उनसे भी फिलहाल केवल टिकट मिल पा रहे हैं, जबकि स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की सुविधा ठीक से काम नहीं कर रही है। कई मशीनों में रिचार्ज का विकल्प दिखाई देता है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले स्मार्ट कार्ड धारकों को भी रिचार्ज कराने के लिए टिकट काउंटर पर जाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ जगहों पर लाइन सीढ़ियों तक पहुंच गई। यात्रियों के मुताबिक, टिकट लेने के इंतजार में तीन से चार मेट्रो ट्रेनें तक निकल जाती हैं।


व्हाट्सऐप टिकट सुविधा भी नहीं दे पा रही पूरी राहत

एक्वा लाइन में यात्रियों के लिए व्हाट्सऐप के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन इससे टिकट मशीनों और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। खासकर नियमित यात्रियों को कार्ड रिचार्ज कराने के लिए काउंटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यात्रियों ने नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) से खराब मशीनों को जल्द ठीक कराने और सभी स्टेशनों पर उनकी नियमित जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक्वा लाइन के सभी 21 स्टेशनों पर कैशलेस टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई थीं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए मेट्रो संचालन का समय रात 11:25 बजे तक किया गया है। अब यात्रियों की मांग है कि मेट्रो प्रशासन टिकटिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त करे, ताकि सफर शुरू करने से पहले उन्हें लंबी कतारों में समय बर्बाद न करना पड़े।