Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी
● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना
● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके
● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय
● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक
● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले
● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें
● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद
ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में समय पर बीमारी की पहचान, नियमित जांच और सही इलाज बेहद जरूरी हो जाता है।
- sakshi choudhary
- 27 Nov, 2026
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में समय पर बीमारी की पहचान, नियमित जांच और सही इलाज बेहद जरूरी हो जाता है। इसी उद्देश्य से कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने सीनियर सिटीजन्स सोसाइटी (रजिस्टर्ड) के सहयोग से शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित लेक्चर हॉल में हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बुजुर्गों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. समीर प्रभाकर, कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन ने जलने और चेहरे पर चोट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय प्रबंधन के बारे में बताया। उन्होंने जलने पर घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय सही प्राथमिक उपचार और समय पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। वहीं, डॉ. विकास शर्मा, कंसल्टेंट यूरोलॉजी ने बढ़ती उम्र में होने वाली प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बार-बार पेशाब आना, रात में कई बार उठना और पेशाब की धार कमजोर होना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। डॉ. निकुंज बंसल, सीनियर कंसल्टेंट जनरल सर्जरी ने हर्निया और पित्त की पथरी के लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच कराने की सलाह दी। डॉ. पंकज कुमार, कंसल्टेंट गैस्ट्रो साइंसेज ने फैटी लिवर से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रित रखने पर जोर दिया।
इसके अलावा डॉ. हेमंत कुमार, कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन ने अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर के कारण मस्तिष्क में रक्तस्राव यानी ब्रेन हेमरेज होने के खतरे के बारे में बताया। उन्होंने नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने और अचानक तेज सिरदर्द, शरीर में कमजोरी या बोलने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी। डॉ. भरत दुर्गा, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने घुटनों के दर्द और गठिया की समस्या पर जानकारी साझा की। उन्होंने नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रित रखने और समय पर उपचार कराने को जरूरी बताया। इस मौके पर कैलाश हेल्थकेयर की डायरेक्टर डॉ. संगीता गर्ग ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है। वहीं, अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रितु सब्बरवाल ने शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और नियमित हेल्थ चेकअप कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने डॉक्टरों से सीधे बातचीत कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सवालों के जवाब प्राप्त किए। समापन पर प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।