Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी ● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना ● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त ● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके ● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय ● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक ● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले ● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें ● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार ● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद

ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने बिसरख के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 12 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग करने की तैयारी कर रहे थे। कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर की गई।


प्राधिकरण की टीम ने बिसरख के डूब क्षेत्र में खसरा संख्या 341 और 357 की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस अभियान का नेतृत्व वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर और प्रबंधक प्रशांत समाधिया ने किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, कॉलोनी काटने में जुटे कालोनाइजरों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण और अतिक्रमण की अनुमति नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से बचें। वहीं, सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने अधिकारियों को अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।