Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्राधिकरण ने तेज की कार्रवाई, 11 हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष निगरानी
● ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना
● ग्रेटर नोएडा के बिसरख डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
● ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताए बीमारियों से बचाव के तरीके
● PM मोदी की अपील के बाद RBI गवर्नर की दो टूक: ट्रेड डील का फायदा उठाने में भारतीय
● छह साल का इंतजार खत्म! नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, पहले दिन 5 खरीदारों को मिला मालिकाना हक
● गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले, 28 IPS अधिकारियों के तबादले
● एक्वा लाइन मेट्रो की टिकट मशीनें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; टिकट के लिए लग रहीं लंबी कतारें
● न्यू नोएडा में शामिल होने की आस लगाए बैठे एनटीपीसी क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
● ग्रेटर नोएडा एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 254 के पार; चार मॉनिटरिंग स्टेशन बंद
ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दुकानदारों पर 16 हजार रुपये का जुर्माना
शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
- sakshi choudhary
- 27 Nov, 2026
शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न इलाकों में दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और आम नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया। यह अभियान प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
प्राधिकरण की टीम ने कासना, सेक्टर डेल्टा-1 मार्केट समेत शहर के कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की और उल्लंघन करने वालों पर करीब 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखी जा सके।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों, व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाना चाहिए। प्राधिकरण का कहना है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। ऐसे में दुकानदारों के साथ आम लोगों को भी प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और कचरे का उचित निस्तारण करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।