Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: PM Modi करेंगे 350 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

top-news

Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर से गौतमबुद्ध नगर में तीन अहम विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। इनका उद्देश्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाना और औद्योगिक विकास को गति देना है। इससे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

Greater Noida: जाने किन परियाजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण 

इन परियोजनाओं में इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 132-132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण शामिल है। इन उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब ये पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हैं। इन पर करीब 215 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन उपकेंद्रों से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे Greater Noida के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ होगा।

पहलगाम हमले के कारण स्थगित हुआ था कार्यक्रम 

इसके अलावा यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 220 केवी क्षमता के एक नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 135 करोड़ रुपये है। यह उपकेंद्र यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय, औद्योगिक और एयरपोर्ट क्षेत्र को स्थायी बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराएगा। यह कार्यक्रम पहले 24 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के कारण स्थगित हो गया था। अब प्रधानमंत्री शुक्रवार को कानपुर से वर्चुअल माध्यम से Greater Noida में इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और विकास को नया बल मिलेगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video