Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: कैलाशपुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, एनपीसीएल ने की शिकायत

top-news

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर के कैलाशपुर गांव में शुक्रवार को नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) की निगरानी टीम बिजली चोरी की जांच करने पहुंची, लेकिन टीम को ग्रामीणों ने घेरकर बंधक बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब टीम अजय भाटी के घर पर अवैध बिजली इस्तेमाल की जांच कर रही थी। एनपीसीएल का कहना है कि अजय भाटी के घर में वैध कनेक्शन होने के बावजूद चोरी से बिजली का उपयोग हो रहा था। मीटर में खपत दर्ज न होने पर टीम ने जांच शुरू की, लेकिन अजय भाटी ने गांव में शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुला लिया।

Greater Noida: गाँव वालों ने एनपीसीएल की टीम का किया घेराव

Greater Noida
Greater Noida

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और NPCL टीम को घेर लिया। टीम को परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया गया और उनके साथ अभद्रता भी की गई। एनपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि अजय भाटी ने जानबूझकर झूठी जानकारी फैलाकर गांव वालों को उकसाया और जांच को जबरन रुकवाया। यह भी सामने आया कि अजय के पिता जगदीश भाटी के नाम पर भी एक बिजली कनेक्शन है, जिस पर 4.25 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। 2005 से अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया और कनेक्शन काटे जाने के बाद भी अवैध बिजली का उपयोग जारी था।

NPCL की टीम ने शिकायत करवाई दर्ज़ 

एनपीसीएल ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए Greater Noida के सूरजपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनपीसीएल का कहना है कि उनके लाइसेंस क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चल रहा है और इस तरह की घटनाएं उनके प्रयासों को कमजोर नहीं कर सकतीं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video