Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: फर्जी दस्तावेजों से प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने आया शख्स पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सतर्कता से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने से बच गया। सेक्टर पी-3 के भूखंड संख्या डी-138 को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रांसफर कराने की कोशिश की गई। आरोपी व्यक्ति खुद को मूल आवंटी पीपी सिंह बताकर प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने आया था। लेकिन प्राधिकरण के संपत्ति विभाग की सतर्कता से उसकी पोल खुल गई। फिजिकल वेरीफिकेशन के दौरान फोटो और आधार कार्ड में जानकारी मेल नहीं खाई, जिसके बाद मूल फाइल से जांच की गई और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

Greater Noida Authority: पुलिस को मिली सूचना से की गई कार्रवाई

संपत्ति विभाग की प्रबंधक की सूझबूझ से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ग्रेटर नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना भी मौके पर पहुंचे। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्राधिकरण की ओर से राजेश सिंह ने थाने में तहरीर दी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान महिपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।

जाने क्या कहा एसीईओ सुनील कुमार ने 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी मामलों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी संपत्ति विभागों को फिजिकल वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की आगे भी जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video