Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका, GNIDA ने ई-नीलामी की घोषणा की

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक नई पहल की है। GNIDA ने 450 से 8000 वर्ग मीटर तक के प्रमुख औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी की घोषणा की है। यह मौका उन लोगों के लिए शानदार है जो ग्रेटर नोएडा में अपना उद्योग स्थापित करना चाहते हैं।

Greater Noida: 16 जून तक कर सकेंगे आवेदन 

इस ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को 16 जून 2025 तक पंजीकरण कराना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन होगी, जिससे आवंटन में कोई भेदभाव नहीं होगा। GNIDA का यह कदम क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

इस परियोजना से निवेशकों को व्यापार शुरु करने में होगी आसानी 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, यह भूखंड आधुनिक सुविधाओं से लैस औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इससे Greater Noida के निवेशकों को व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। इच्छुक उद्यमी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण और नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। GNIDA का यह कदम ग्रेटर नोएडा को एक प्रमुख औद्योगिक हब बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video