Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर की अनूठी पहल! साइबर पीड़ितों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। अब उन पीड़ितों को बैंक द्वारा होल्ड या फ्रीज की गई रकम वापस दिलाई जा रही है, जो वर्षों से उनके खातों में अटकी हुई थी। इस कार्य में अधिवक्ता संघ और माननीय न्यायालय के सहयोग से पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता दी जा रही है।

Greater Noida: इस पहल के तहत ऐसे की जाएगी लोगो की सेवा

इस पहल के तहत बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर ने 27 अधिवक्ताओं की सूची दी है, जो ऐसे मामलों में मुफ्त कानूनी सेवा देंगे। अक्सर यह देखा गया है कि होल्ड की गई राशि बहुत कम होती है, लेकिन उसे छुड़वाने के लिए लगने वाली वकीलों की फीस अधिक होने के कारण लोग अपनी रकम छोड़ देते हैं। इस कारण वह राशि बैंकों में फंसी रहती है। लेकिन अब Greater Noida में यह धनराशि कानूनी प्रक्रिया के जरिए जल्द ही पीड़ितों को वापस मिल सकेगी।

पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

इसके साथ ही पुलिस विभाग साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रहा है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, स्कूलों, सोसाइटियों और सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। Greater Noida पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस प्रयास में सहयोग देने के लिए अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों का धन्यवाद किया है। यह पहल न केवल पीड़ितों को राहत देगी बल्कि लंबित शिकायतों का भी समय से समाधान सुनिश्चित करेगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter