Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: थाना सेक्टर-63 में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित भवन और पहले ई-मालखाने का लोकार्पण

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिनांक 09 जून 2025 को पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-63 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर एवं जिले के पहले ई-मालखाने का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवाएं मिलेंगी, साथ ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण भी उपलब्ध होगा।

Greater Noida: थाने में मौजूद है येे सुविधाएँ

नवीन थाना भवन को एक मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, विश्राम गृह और आधुनिक कार्यालय शामिल हैं। विशेष बात यह है कि इन सभी कक्षों को ग्रीन एनर्जी से संचालित किया गया है और पेपरलेस कार्यप्रणाली को अपनाया गया है। पहली बार कमिश्नरेट में शुरू किए गए ई-मालखाने से Greater Noida पुलिस द्वारा बरामद संपत्तियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और साक्ष्यों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।

पुलिसकर्मियों के लिए भी मौजूद है ये सुविधाएँ

इसके अतिरिक्त Greater Noida में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर, मेस, शारीरिक गतिविधियों के लिए विशेष क्षेत्र और आरामदायक वातावरण की व्यवस्था की गई है। आगंतुकों के लिए बैठने की सुविधाएं, पार्किंग, और महिलाओं के लिए 24×7 हेल्प डेस्क की व्यवस्था इस भवन को जनसेवा की दिशा में एक नया आयाम देती हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्तों सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे और ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर उन्हें किट वितरित की गई।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video