Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

IND vs PAK: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 200+ रन और पिच का हाल

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। टी20 विश्वकप 2026 का यह ग्रुप-ए मैच दोनों टीमों के लिए टेबल टॉपर का फैसला कर सकता है। स्टेडियम में अब तक सिर्फ तीन बार 200+ रन का स्कोर बना है। वेस्टइंडीज ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 रन बनाए थे, जबकि 2018 में श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने 200+ का आंकड़ा छुआ। भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ 176/3 और पाकिस्तान का 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 175/5 रहा। न्यूनतम स्कोर में भारत ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ 81/8 और पाकिस्तान ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 123/7 बनाए थे।
top-news

स्टेडियम की पिच का इतिहास भी दिलचस्प है। टेस्ट क्रिकेट में यह मैदान 952/6 के सबसे बड़े स्कोर का गवाह रहा, जिसमें सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा की रिकॉर्ड साझेदारी शामिल थी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पेसर्स ने कुल 323 और स्पिनर्स ने 282 विकेट झटके हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में स्पिनर्स का दबदबा बढ़ा है। 2026 टी20 विश्वकप में अब तक पेसर्स ने 21 और स्पिनर्स ने 20 विकेट लिए हैं। इससे संकेत मिलता है कि प्रेमदासा की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की ऐतिहासिक भिड़ंत हमेशा रोमांचक रही है। भारत ने रनों के अंतर से पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत 52 रनों की रही। इस मैच से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को भारी कमाई की उम्मीद है। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला चलेगा और प्रेमदासा में नया रिकॉर्ड बनेगा।