Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण ● ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी में पुरानी रंजिश पर घर में घुसे आठ लोग, युवक को चाकू मारने का आरोप ● हिंडन रिवरफ्रंट: 29,315 करोड़ की योजना, 25 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प; पांच सदस्यीय समिति करेगी अध्ययन ● बिहार SIR: नितिन नवीन के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले का नाम वोटर लिस्ट से गायब ● क्रिकेट में डबल गोल्ड: महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता स्वर्ण, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा ● नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, बचाने की कोशिश भी नाकाम ● यूपी: सपा ने बदले दो MLC प्रत्याशी, आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद से संजयन त्रिपाठी ● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी ● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग ● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और ‘सिक्सर किंग’ रिंकू सिंह के परिवार को गुरुवार देर रात गहरा दुख सहना पड़ा। उनके पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। खानचंद्र सिंह लंबे समय से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ICU में रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पिता के निधन की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
top-news

रिंकू सिंह ने कई इंटरव्यू में अपने पिता के संघर्षों का जिक्र किया है। अलीगढ़ में सिलेंडर डिलीवरी का काम करने वाले उनके पिता ने कई मुश्किल हालातों के बावजूद रिंकू के क्रिकेट के सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिंकू के करियर की सफलता में उनके पिता की मेहनत और संघर्ष की भूमिका अमूल्य रही है। अब जब रिंकू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बना चुके हैं, पिता का साथ छोड़ जाना उनके लिए अपूरणीय क्षति है।

क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों और सोशल मीडिया के जरिए रिंकू सिंह को सांत्वना दे रहे हैं। उनके साथी खिलाड़ियों और फैंस ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शोक संदेश साझा किए। इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिवार को क्रिकेट प्रेमियों का प्यार और समर्थन मिल रहा है। उनके पिता की याद और संघर्ष हमेशा उनके जीवन और करियर में प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।