Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा का धमाका, 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे अभिषेक ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहद आक्रामक शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की। अभिषेक ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा, जो फाइनल मुकाबले के दबाव में एक बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।
top-news

फाइनल मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में 55 रनों की पारी खेलकर कुछ लय हासिल की थी। हालांकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 10 और 9 रन ही बना सके। ऐसे में कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की सलाह दी थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर भरोसा बनाए रखा और अभिषेक ने फाइनल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उस भरोसे को सही साबित कर दिया।

भारत की शुरुआत इस मैच में ऐतिहासिक रही। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इससे पहले 2024 में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 92 रन बनाए थे, लेकिन एक विकेट गंवाया था। भारत ने यह उपलब्धि बिना विकेट खोए हासिल की। हालांकि आठवें ओवर में टीम को पहला झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी इस तेजतर्रार पारी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।