Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida Authority: मंडी श्यामनगर को जलभराव से मिली राहत, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो किलोमीटर लंबा कच्चा नाला खुदवाया

Greater Noida Authority: लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे मंडी श्यामनगर के निवासियों को अब राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों के चलते अब बारिश का पानी आसानी से निकलने लगा है।
top-news

Greater Noida Authority: लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे मंडी श्यामनगर के निवासियों को अब राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों के चलते अब बारिश का पानी आसानी से निकलने लगा है। बरसात के दिनों में सड़कों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।


Greater Noida Authority: प्राधिकरण द्वारा पूरी की गई जनता की मांग 

दरअसल, मंडी श्यामनगर के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और तत्काल समाधान के लिए परियोजना विभाग को निर्देश दिए। इसके बाद वर्क सर्किल-8 के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने रोड के दोनों तरफ लगभग दो किलोमीटर तक कच्चा नाला खुदवाने का कार्य शुरू करवाया।


प्राधिकरण के इस पहल से लोगों को मिली राहत 

अब यह नाला बरसाती पानी को बिना रुकावट बहा देता है, जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बनती। इस परियोजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ स्थानीय निवासी बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी बड़ी राहत मिली है। Greater Noida Authority की इस त्वरित कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह उदाहरण दर्शाता है कि जब स्थानीय प्रशासन और नागरिक मिलकर कार्य करते हैं तो समस्याओं का समाधान संभव है।