Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में CAM चार्ज विवाद: ओपन मीटिंग बनी टकराव का मैदान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चर्चित आवासीय सोसाइटी पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में CAM, सीवर और वाटर चार्ज में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्लब हाउस में आयोजित “ओपन मीटिंग” उस समय हंगामे में बदल गई जब बड़ी संख्या में निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन पर पारदर्शिता की कमी और बिना परामर्श शुल्क बढ़ाने के आरोप लगाए। निवासियों का कहना है कि बैठक का उद्देश्य समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि बढ़े हुए चार्ज को सही ठहराना था। बैठक में कई लोगों को सीमित बोलने का अवसर मिलने से भी असंतोष बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
top-news

बैठक के दौरान निवासियों ने सोसाइटी के वित्तीय लेन-देन, रखरखाव खर्च और सेवा शुल्क का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती, तब तक बढ़े हुए CAM, सीवर और वाटर चार्ज को लागू नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे, क्योंकि हाल के दिनों में चोरी और अन्य घटनाओं को लेकर रेजिडेंट्स में चिंता बढ़ी है। कुछ निवासियों ने सुरक्षा एजेंसी में बदलाव की मांग भी रखी। साथ ही बिजली लोड बढ़ाने-घटाने के शुल्क को लेकर भी विवाद सामने आया, जिसे लेकर प्रशासनिक शिकायत की चेतावनी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, बिल्डर प्रबंधन ने ऑडिट रिपोर्ट आने तक शुल्क संशोधन पर विचार करने की बात कही है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने सोसाइटी में बिल्डर और निवासियों के बीच बढ़ते टकराव को और उजागर कर दिया है। सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी यह मुद्दा लगातार चर्चा में है। निवासियों का कहना है कि भविष्य में AOA/RWA गठन, वित्तीय पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। आने वाले दिनों में ऑडिट रिपोर्ट और शुल्क निर्धारण पर होने वाले फैसले पर हजारों निवासियों की नजरें टिकी हैं।