Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण
● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल
● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं
● दिल्ली-एनसीआर का AQI: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण
● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमेरिका की बढ़ी भागीदारी, चीन-पाकिस्तान के खरीदारों को नहीं मिला न्योता
● NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी के बेटे पर NTA की कार्रवाई, दो साल परीक्षा देने पर रोक
● ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमेरिका की बढ़ी भागीदारी, चीन-पाकिस्तान के खरीदारों को नहीं मिला न्योता
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में UP International Trade Show 2026 का चौथा संस्करण 25 सितंबर से शुरू होगा।
- sakshi choudhary
- 24 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में UP International Trade Show 2026 का चौथा संस्करण 25 सितंबर से शुरू होगा। इस बार ट्रेड शो में अमेरिका की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। करीब 50 अमेरिकी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। वहीं, चीन और पाकिस्तान के खरीदारों को इस बार आमंत्रित नहीं किया गया है। ट्रेड शो में 88 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। पिछले संस्करण की तुलना में इस बार अमेरिकी खरीदारों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
इस बार Business-to-Business (B2B) गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। आयोजन के दौरान करीब 25 से 30 हजार B2B meetings होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल लगभग 21 हजार बैठकें हुई थीं। अफ्रीका और यूरोप से करीब 100-100 खरीदारों के आने की संभावना है। इसके अलावा जापान से करीब 50 और दक्षिण कोरिया से लगभग 25 खरीदार पहुंच सकते हैं। UPITS 2026 के जरिए उत्तर प्रदेश के MSME, exporters और बड़े उद्योगों को घरेलू और international markets से जोड़ने तथा व्यापार और sourcing के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
UP International Trade Show 2026 में Austria, Belarus, Japan, Russia, Singapore और Vietnam छह partner countries के तौर पर शामिल होंगे। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। 28 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और शामली के किसानों के लिए जिला स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा। वहीं YEIDA Pavilion में नोएडा एयरपोर्ट की पहली उड़ान से जुड़े मॉडल के साथ यमुना सिटी और विभिन्न विकास परियोजनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी।