Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस ● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण ● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल ● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं ● दिल्ली-एनसीआर का AQI: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमेरिका की बढ़ी भागीदारी, चीन-पाकिस्तान के खरीदारों को नहीं मिला न्योता ● NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी के बेटे पर NTA की कार्रवाई, दो साल परीक्षा देने पर रोक ● ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत ● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show (UPITS) 2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show (UPITS) 2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपीआईटीएस उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं, निर्यातकों और कारोबारियों को देश-दुनिया के बाजारों से जोड़ने का बड़ा मंच बनेगा। इस बार 2,400 से अधिक exhibitors, 1.5 लाख से ज्यादा B2B buyers और 4.5 लाख से अधिक सामान्य visitors के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं 85 देशों से 550 से अधिक international buyers के आने की संभावना है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।


यूपीआईटीएस 2026 में Austria, Japan, Russia, Singapore, Belarus और Vietnam छह partner countries के रूप में शामिल होंगे। अब तक 72 देशों से विदेशी खरीदारों के registrations प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। FIEO Hosted Buyer Programme के जरिए importers, distributors, retailers, sourcing agents और procurement heads को प्रदर्शकों से जोड़ा जाएगा। B2B matchmaking, networking और business sessions के जरिए कारोबारी संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। ट्रेड शो में agriculture, automobile, EV, defence, electronics, IT, food processing, handicrafts, textiles, healthcare, pharmaceuticals, tourism, renewable energy, logistics, education और skill development समेत कई sectors की झलक देखने को मिलेगी।

इस बार One District, One Product (ODOP) के साथ ‘One District, One Cuisine’ को भी खास पहचान दी जाएगी। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक व्यंजन और पाक विरासत को देश-विदेश के सामने पेश किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में business engagements के साथ knowledge sessions, cultural programmes, live performances, awards, fashion show और laser show भी होंगे। AI, electronics manufacturing, digital trade, food processing, MSME और global free trade agreements जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार 2025 के संस्करण में 5,07,099 visitors पहुंचे थे और 2,228 exhibitors ने हिस्सा लिया था। इस बार डिजिटल matchmaking और UPITS app के जरिए buyers और exhibitors पहले से B2B meetings तय कर सकेंगे।