Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP News: घुमंतू समाज को लेकर CM योगी की बड़ी घोषणा, मिलेगा विकास और सम्मान का अवसर ● Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और Green Skills Center, 15 हजार युवाओं को मिलेगा भविष्य की नौकरियों का प्रशिक्षण ● Greater Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत ● अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी जेल ● अगस्त क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन, 7 अगस्त से जिला मुख्यालय पर जुटेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन ● स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात ● Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? ● तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, Alpha 2 सेक्टर में जलभराव से परेशान लोग ● Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग ● सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज

UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री....

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला बोला।
top-news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बनना है, बल्कि अगले जन्म की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते कई समाजों को धोखा दिया और जनता अब उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है। राजभर ने भाजपा को नेता बनाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा सहयोगी दलों को कमजोर नहीं करती, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और स्वयं को इसका उदाहरण बताया।


राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए और विपक्षी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को "दो दगे हुए कारतूसों" का मिलन करार देते हुए कहा कि 2017 में भी दोनों दल साथ आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया था। राजभर ने दावा किया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी पुरानी सीटें भी नहीं बचा पाएगी। सुभासपा में टिकट बेचने के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए ऐसे आरोप लगाने वालों को अनपढ़ और जाहिल बताया। अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव दूर हैं और पार्टी सभी सीटों पर तैयारी कर रही है, जबकि सीटों के बंटवारे का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।


इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल यादव राजभर और मौर्य समाज के लोगों को यादवों से कमतर समझते हैं तथा उनके घर में इन समाजों के नेताओं के लिए अलग बर्तन रखे जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने रामगोपाल यादव के परिवार को लेकर भी टिप्पणी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। राजभर ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के वास्तविक हकदार हैं और मुख्यमंत्री पद के भी मजबूत दावेदार रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ राजनीतिक धोखा किया और तानाशाही तरीके से पार्टी पर कब्जा किया। राजभर के इन बयानों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *