Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

WCL 2025: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार, आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

WCL 2025: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को खेला जाना था। लेकिन अब यह मैच नहीं होगा क्योंकि भारत चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है।
top-news

WCL 2025: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 का बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को खेला जाना था। लेकिन अब यह मैच नहीं होगा क्योंकि भारत चैंपियंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना किया हो। लीग राउंड में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया था।


WCL 2025: भारतीय खिलाड़ीयों ने स्पष्ट की ये बात 

इस फैसले के पीछे भारत का सख्त सुरक्षा और नैतिक रुख है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर करारा जवाबी हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से हमले की कोशिश की गई, जिसे भारत ने विफल कर दिया। भारत सरकार और खिलाड़ियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्रिकेट और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। WCL 2025 में टीम इंडिया का यह फैसला अब केवल एक खेल से जुड़ा नहीं, बल्कि एक कड़ा संदेश है कि जब तक आतंकवाद जारी रहेगा, तब तक मैदान साझा नहीं किया जाएगा।


Ease My Trip ने भी समर्थन जताते हुए कही ये बड़ी बात 

इस मामले में WCL के टॉप स्पॉन्सर Ease My Trip ने भी समर्थन जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से खुद को अलग कर लिया है। कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, "हम भारत के साथ हैं। ऐसा कोई आयोजन स्वीकार्य नहीं जो आतंकवाद को नजरअंदाज करे।