Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, स्व. बाबू राम भाटी स्मृति टूर्नामेंट के पहले राउंड के मुकाबले घोषित
जिसमें रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला 11 अगस्त 2025 से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगी। सभी मैचों का आयोजन सुबह और दोपहर के समय निर्धारित किया गया है।
- sakshi choudhary
- 08 Aug, 2025
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने और प्रतिभावान युवाओं को एक मंच देने के उद्देश्य से आयोजित स्वर्गीय बाबू राम भाटी स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ होने जा रहा है। इस वर्ष के टूर्नामेंट में कुल 32 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं, जो आपसी भिड़ंत के ज़रिए अपने-अपने गांव की प्रतिष्ठा के लिए मैदान में उतरेंगी।
यह भव्य टूर्नामेंट Invixo Ace Prop-Mart Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में Mr. Pramod Nagar (Managing Director) और Mr. Sangeet Bhati (Director) का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त है।
पहले राउंड के फिक्स्चर और तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला 11 अगस्त 2025 से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगी। सभी मैचों का आयोजन सुबह और दोपहर के समय निर्धारित किया गया है।
पहले राउंड का कार्यक्रम इस प्रकार है:
11 अगस्त 2025
1. बील बनाम तुगलपुर – सुबह 6:30 बजे
2. जावली बनाम शाहदरा – दोपहर 2:00 बजे
12 अगस्त 2025
1. अनंगपुर बनाम खेड़ी – सुबह 6:30 बजे
2. कुलेसरा बनाम लडपुरा – सुबह 10:30 बजे
3. छिपयाना बनाम बिसरख – दोपहर 2:00 बजे
13 अगस्त 2025
1. बिरोंडा बनाम तिलपता (राजसिंह गुरु जी) – सुबह 6:30 बजे
2. दुजाना बनाम बांनजरपुर – सुबह 10:30 बजे
3. कचेड़ा बनाम कठेड़ा – दोपहर 2:00 बजे
14 अगस्त 2025
1. पल्ला (सूरज) बनाम दतावली – सुबह 6:30 बजे
2. ओखला बनाम सिरसा – सुबह 10:30 बजे
3. पाली (फरीदाबाद) बनाम नाथूपुर – दोपहर 2:00 बजे
15 अगस्त 2025
1. पाली (दादरी) बनाम बादलपुर – सुबह 6:30 बजे
2. नवादा बनाम कैलाशपुर – सुबह 10:30 बजे
3. बिरोंडी बनाम रोजा – दोपहर 2:00 बजे
16 अगस्त 2025
1. कैमराला बनाम तिलपता लॉयंस – सुबह 6:30 बजे
2. ककराला बनाम नियाना – सुबह 10:30 बजे
आयोजक समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को विकसित करना है। साथ ही, इससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सामने आने का एक शानदार अवसर मिलेगा।