Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

IND vs ENG: आकाश दीप का बेन डकेट को आउट करने के बाद मजेदार जवाब "हमेशा तुम ही नहीं जीतोगे"

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में आकाश दीप का एक पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह वाकया इंग्लैंड की पहली पारी का है, जब जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की मजबूत साझेदारी की। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डकेट को 43 रन पर पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा।
top-news

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में आकाश दीप का एक पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह वाकया इंग्लैंड की पहली पारी का है, जब जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की मजबूत साझेदारी की। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डकेट को 43 रन पर पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। आउट के बाद आकाश दीप को डकेट के कंधे पर हाथ रखकर कुछ कहते हुए देखा गया, जिसका खुलासा अब खुद गेंदबाज ने किया है।


IND vs ENG: रेवस्पोर्ट्स से बातचीत में आकाश दीप ने कही ये बात 

रेवस्पोर्ट्स से बातचीत में आकाश दीप ने बताया कि बेन डकेट उनसे पहले भी कई बार आउट हो चुके थे और इस बार वह पैडल स्वीप खेलकर उनकी लेंथ बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। मैच के दौरान डकेट ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि "इस पारी में तुम मुझे आउट नहीं कर सकते।" लेकिन अगली ही गेंद पर डकेट आउट हो गए। इसके बाद आकाश दीप उनके पास गए और मजाकिया अंदाज में बोले  "हमेशा तुम ही नहीं जीतोगे भाई, कभी-कभी मुझे भी जीतना पड़ेगा।"


3 मैच में 13 विकेट किया अपने नाम, सीरीज किया बराबर 

बिहार के लाल आकाश दीप ने इंग्लैंड दौरे पर IND vs ENG मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों की छह पारियों में उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए, जिसमें एक बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट का कमाल शामिल है। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की। यह यादगार लम्हा न सिर्फ विकेट के लिए बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना मजाक और खेलभावना के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा।