Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

RPL Cricket Season 2 : ग्रामीण खिलाड़ियों का महाकुंभ, विजेता को 7 लाख की इनामी राशि

RPL Cricket Season 2: ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से Rural Premier League (RPL) Cricket Season-2 का आगाज हो गया है। मंगलवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजक धींगराम भाटी और उनकी टीम ने प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट की पूरी जानकारी साझा की। उनका कहना था कि ग्रामीण इलाकों में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ एक सही मंच की। यही वजह है कि RPL की शुरुआत की गई ताकि गांवों के युवा भी बड़े टूर्नामेंट में अपनी पहचान बना सकें।
top-news

इस बार Delhi-NCR की 16 franchise teams हिस्सा लेंगी। हर फ्रेंचाइजी को 2 लाख रुपये का पर्स मिलेगा, जिसके तहत वे बोली प्रणाली से 18 खिलाड़ियों को खरीदेंगी। खास बात यह है कि इस लीग में केवल ग्रामीण खिलाड़ी ही शामिल होंगे। खिलाड़ियों की पहचान के लिए दो आईडी प्रूफ जरूरी होंगे। टूर्नामेंट की खासियत यह भी है कि मैचों की live streaming की जाएगी, जिससे दर्शक घर बैठे रोमांचक मुकाबले देख सकेंगे।

पुरस्कार राशि को आकर्षक रखा गया है। विजेता टीम को 7 लाख रुपये, उपविजेता को 4.5 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा Man of the Tournament को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। वहीं बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों को LED TV से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक धींगराम भाटी ने कहा कि RPL Season-2 सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं बल्कि ग्रामीण युवाओं की छुपी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रयास है। उनका मानना है कि इस मंच से निकले खिलाड़ी भविष्य में IPL और बड़े राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक पहुंच सकते हैं। प्रेस वार्ता में फाउंडर कपिल भाटी, अंकित भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह रावत और कोर कमेटी सदस्य राज सिंह, ईश्वर भाटी, प्रमोद भाटी और संगीत भाटी भी मौजूद रहे।