Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से PCB ने कमाए 1000 करोड़, सट्टेबाजी पर गरमाई राजनीति

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस हाई-वोल्टेज मैच से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अकेले करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। राउत ने दावा किया कि इस मैच पर लगभग ₹1.5 Lakh Crore betting हुई, जिसमें से करीब ₹25,000 करोड़ सीधे पाकिस्तान पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा भारत के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है, तो क्या सरकार और BCCI को इसकी जानकारी नहीं है?
top-news

राउत ने भारतीय खिलाड़ियों के मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की घटना को भी 'नाटक' बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि टीम मैनेजमेंट और BCCI की सहमति से किया गया ड्रामा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर India vs Pakistan clash को लेकर बहस और भी तेज हो गई है।

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी मैच आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मुकाबला नहीं होना चाहिए था। खड़गे ने आरोप लगाया कि यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों और भारतीय सैनिकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि BCCI ने "देशभक्ति पर मुनाफा" चुना है। खड़गे ने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ "BCCI के ठेकेदार मजदूर" बनकर रह गए हैं, क्योंकि कप्तान ने खेलने से इनकार नहीं किया।

मैदान पर हालांकि भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर Super-4 stage में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। अब दोनों टीमें सुपर-फोर और संभवतः फाइनल में भी आमने-सामने आ सकती हैं। लेकिन मैदान के बाहर जारी विवाद ने इस जीत की चमक पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।