Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

IND vs PAK Handshake Row: बीसीसीआई ने कहा "हाथ मिलाना Tradition है, Rule नहीं"

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हुए मुकाबले के बाद उठे Handshake Controversy पर बीसीसीआई (BCCI) का बयान सामने आया है। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, लेकिन मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। यहां तक कि कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया। इस घटना से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भड़क गया और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी।
top-news

बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ कहा कि Handshake सिर्फ Goodwill Gesture है, कोई कानून नहीं। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया कि क्रिकेट के नियमों की किताब में हाथ मिलाने का जिक्र नहीं है, यह केवल परंपरा (Tradition) है। इसलिए भारतीय टीम किसी भी तरह से बाध्य नहीं है कि वह विपक्षी टीम से हाथ मिलाए। खासकर तब, जब दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हों।

वहीं, बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, अगर भारत 28 सितंबर को फाइनल (Final) में पहुंचता है, तो खिलाड़ी एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Handshake Issue केवल खिलाड़ियों का फैसला नहीं बल्कि नीतिगत (Policy Decision) कदम है और आने वाले मैचों में भी भारतीय टीम इसे बरकरार रखेगी। सुपर-4 चरण में अगर भारत-पाक फिर आमने-सामने होते हैं तो भी यही रुख अपनाया जाएगा।

उधर, पीसीबी (Pakistan Cricket Board) इस पूरे मामले से बेहद नाराज है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी (ICC) में मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रेफरी पर ICC Code of Conduct और MCC Laws के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत एशिया कप से हटाने की मांग की है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद और कितना तूल पकड़ता है।