Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Asia Cup 2025: टीम इंडिया का गोल्डन एरा! 17 मैचों की अजेय लय और पाकिस्तान पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने Golden Era से गुजर रही है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। यह जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार 17 जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया।
top-news

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने Golden Era से गुजर रही है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। यह जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार 17 जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया। इस समय टीम इंडिया आत्मविश्वास और प्रभुत्व का प्रतीक बन चुकी है।


इस सुनहरे दौर में दो नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं. Shivam Dube और Tilak Varma। दुबे को टीम का "Lucky Charm" कहा जा रहा है, क्योंकि उनके साथ खेले गए पिछले 34 मैचों में भारत अजेय रहा है। दूसरी ओर तिलक वर्मा नए Chase Master के रूप में उभरे हैं। उन्होंने चेज करते हुए 11 पारियों में 92.50 की औसत और 134.54 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। उनके प्रदर्शन ने टीम को विराट कोहली की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होने दी।


भारत का पाकिस्तान के खिलाफ चेज में दबदबा हमेशा कायम रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए सभी नौ T20I चेज मुकाबलों में भारत विजयी रहा है। एशिया कप 2016, T20 विश्व कप 2022 से लेकर दुबई में हुए Asia Cup 2025 फाइनल तक, टीम इंडिया ने दबाव झेलते हुए शानदार जीत दर्ज की। यही नहीं, भारत ने अब तक कुल नौ एशिया कप खिताब जीते हैं और पिछले पांच में से चार अपने नाम किए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि इस टूर्नामेंट पर भारत का लगभग अटूट वर्चस्व है।


भारत का यह अजेय सफर केवल Asia Cup तक सीमित नहीं है। एशियन गेम्स 2023, T20 World Cup 2024 और एशिया कप 2025 इन तीन बड़े टूर्नामेंट्स में भारत बिना कोई मैच हारे चैंपियन बना। यह केवल जीत का सिलसिला नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की ताकत, आत्मविश्वास और consistency को दर्शाता है। टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि मौजूदा समय में उसका मुक़ाबला करना आसान नहीं।