Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

IND vs PAK Women ODI World Cup 2025: भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ, 5 अक्तूबर को कोलंबो में होगा महामुकाबला

IND vs PAK Women ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाई गई No Handshake Policy अब भारतीय महिला टीम भी अपनाने जा रही है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में भारतीय टीम 5 अक्तूबर को कोलंबो (Colombo) में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मैच से पहले और बाद में खिलाड़ियों के बीच न तो हैंडशेक होगा और न ही कोई औपचारिक फोटो सेशन।
top-news

IND vs PAK Women ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाई गई No Handshake Policy अब भारतीय महिला टीम भी अपनाने जा रही है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में भारतीय टीम 5 अक्तूबर को कोलंबो (Colombo) में पाकिस्तान से भिड़ेगी। मैच से पहले और बाद में खिलाड़ियों के बीच न तो हैंडशेक होगा और न ही कोई औपचारिक फोटो सेशन।


दरअसल, इस नीति के पीछे हाल ही में एशिया कप फाइनल का विवाद अहम कारण माना जा रहा है। दुबई में हुए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारतीय टीम को ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने भी पहले ही निर्णय कर लिया था कि वे नकवी के हाथ से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट और नकवी की जमकर आलोचना कराई थी।


बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि महिला टीम भी सरकार की नीति के अनुरूप चलेगी। उन्होंने कहा, “न तो टॉस के दौरान हैंडशेक होगा, न ही मैच रेफरी के साथ कोई फोटो और न ही मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना।” यानी पुरुष टीम की तरह महिला टीम भी No Handshake Policy को लागू करेगी।


इस बार माहौल 2022 Women ODI World Cup से बिल्कुल अलग होगा, जब भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) की बेटी संग तस्वीरें वायरल हुई थीं। अब ऐसा नजारा देखने की उम्मीद कम है। हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) के बीच औपचारिक शुभकामना तक का आदान-प्रदान मुश्किल लगता है। क्रिकेट फैन्स के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि India vs Pakistan rivalry का नया अध्याय साबित होगा।