Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ों की धुलाई, 30 से अधिक टैंकर तैनात

Ravindra Jadeja और Pathirana ने Deactivate किया Instagram Account, CSK Fans में मचा हड़कंप!

Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए रविवार का दिन किसी झटके से कम नहीं रहा। टीम के दो अहम खिलाड़ियों Ravindra Jadeja और Matheesha Pathirana ने अचानक अपने Instagram accounts deactivate कर दिए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस ने यह नोट किया कि जडेजा का वेरिफाइड अकाउंट royalnavghan अब उपलब्ध नहीं है। इसी बीच Pathirana का अकाउंट भी गायब हो गया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं कि CSK टीम कैंप में कुछ बड़ा चल रहा है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया “क्या Jadeja का RR trade फाइनल होने वाला है?”
top-news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK management अपने सीनियर ऑलराउंडर Ravindra Jadeja को Rajasthan Royals में ट्रेड करने पर विचार कर रही है, ताकि Sanju Samson को टीम में शामिल किया जा सके। अगर यह सौदा तय होता है, तो जडेजा 16 साल बाद उस फ्रेंचाइज़ी में लौटेंगे, जहां से उन्होंने 2008 में अपना IPL करियर शुरू किया था। सूत्रों का कहना है कि RR को एक अनुभवी Indian spinner की तलाश थी और उन्होंने Samson के बदले में जडेजा का प्रस्ताव दिया। वहीं CSK, धोनी के बाद टीम के लिए एक नए Indian captain और विकेटकीपर की तलाश में है, जिसके लिए संजू सैमसन एक उपयुक्त विकल्प माने जा रहे हैं।

Pathirana का इंस्टाग्राम से हटना भी फैंस के लिए चिंता का कारण बना है। “बेबी मलिंगा” कहे जाने वाले इस Sri Lankan pacer ने CSK के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में उनका नाम भी संभावित trade package में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि CSK ने यह डील ठुकरा दी थी और इंग्लैंड के ऑलराउंडर Sam Curran को विकल्प के रूप में पेश किया था। बावजूद इसके, दोनों खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम से अचानक गायब होने से CSK Fans के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि “कुछ तो गड़बड़ है CSK में!”