Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Boney Kapoor: जून के अंत में होगा Noida Film City का शिलान्यास

top-news

Boney Kapoor: ग्रेटर नोएडा पहुंचे मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण में Noida Film City को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि जून के आखिरी हफ्ते में नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास होगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुरू हो सकती है। यह फिल्म सिटी वेब्यू कंपनी और भूटानी ग्रुप मिलकर बना रहे हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक फिल्म सिटी बनने जा रही है।

Boney Kapoor ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से की मुलाकात 

बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर फिल्म सिटी का बिल्डिंग प्लान भी सबमिट किया। उन्होंने बताया कि जमीन समतल करने और सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। सभी जरूरी अनुमतियां मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह फिल्म सिटी दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करेगी और यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने की दिशा में मदद करेगी।

इन सुविधाओं से लैश होगा फिल्म सिटी 

बता दे कि इससे पहले भी Boney Kapoor फिल्म सिटी को लेकर उत्सुकता दिखा चुके है। Noida Film City के पहले चरण में 13 से 14 अत्याधुनिक साउंड स्टेज बनाए जाएंगे। इसके अलावा 21 एकड़ में फिल्म इंस्टीट्यूट और अन्य स्टूडियोज भी तैयार किए जाएंगे। खास बात यह होगी कि यहां परमानेंट पानी का टैंक, वर्चुअल स्टूडियो और विशाल एलईडी स्क्रीन भी होंगी, जहां कंप्यूटर जनित दृश्य दिखाए जा सकेंगे। यह फिल्म सिटी तकनीक और सुविधाओं के मामले में देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video