Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में Dengue-Malaria-Chikungunya का बढ़ा खतरा, जानें ताज़ा आंकड़े और बचाव के उपाय

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुई भारी बारिश और जलभराव ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया (Chikungunya) के मामलों में तेजी से इज़ाफा दर्ज किया गया है। एमसीडी (MCD) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में अब तक दिल्ली में 120 डेंगू, 62 मलेरिया और नौ चिकनगुनिया के केस सामने आए हैं। दिल्ली छावनी क्षेत्र में सबसे अधिक 11 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं करोल बाग, नजफगढ़ और शाहदरा जैसे इलाकों में भी कई मरीज मिले हैं।
top-news

नोएडा (Noida) में भी स्थिति चिंताजनक है। केवल सितंबर महीने में ही 176 नए डेंगू मरीज रिपोर्ट हुए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 252 तक पहुंच गई है। जनवरी से अगस्त तक जहां केवल 76 मरीज दर्ज हुए थे, वहीं सितंबर की शुरुआत से प्रतिदिन 10 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज बरसात और जलजमाव मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को उच्च-स्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को vector control और surveillance को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी और सामुदायिक जागरूकता पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अस्पतालों और स्थानीय प्रशासन के बीच coordination से इस स्थिति पर काबू पाया जा सकता है।

डॉक्टरों की मानें तो डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कुछ आदतें ज़रूरी हैं। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर-बाल्टी खाली रखें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी (mosquito net) का प्रयोग करें। Mosquito repellent का इस्तेमाल करें और सुबह-शाम घर में कीटनाशक छिड़कें। अगर लगातार बुखार, शरीर में दर्द, उल्टी या त्वचा पर लाल चकत्ते दिखें तो तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें।