Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● World Organ Donation Day 2026: अंगदान से बच सकती है कई जिंदगियां, जानें महत्व, इतिहास और कैसे लें संकल्प ● राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट ● Delhi-NCR Traffic Jam: बारिश और कांवड़ यात्रा से बेहाल दिल्ली-NCR, यूपी गेट से नोएडा तक लगा भीषण जाम ● ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे निवासी; किया रोड जाम ● PM मोदी से मिले NCP-SP के 8 सांसद, सूखा-प्याज से चंद्रभागा नदी प्रदूषण तक उठे महाराष्ट्र के मुद्दे ● संसद में गतिरोध पर खरगे का PM मोदी-शाह पर हमला ● दिल्ली-NCR में मानसून की जोरदार दस्तक, काले बादलों के बीच झमाझम बारिश; नोएडा के कई सेक्टरों में बरसा पानी ● द्वितीय शारदा यूथ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्कूलों और विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ● ग्रेटर नोएडा में ‘आया सावन झूम के’ कार्यक्रम में महिलाओं ने बिखेरा जलवा, Sawan Queen Pageant रहा खास आकर्षण ● पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज

नौतपा और हीटवेव का डबल अटैक! बढ़ती गर्मी और ह्यूमिडिटी से बिगड़ रही सेहत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और बढ़ती ह्यूमिडिटी ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि नमी के कारण “फील लाइक” तापमान और भी ज्यादा महसूस हो रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त और हीट स्ट्रोक जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार मरीज अधिक प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार शरीर का प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम पसीने के जरिए काम करता है, लेकिन अत्यधिक गर्मी और नमी में यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है, जिससे शरीर का आंतरिक तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।
top-news

विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि ह्यूमिडिटी इस समय सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आ रही है। अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, ज्यादा नमी होने पर पसीना ठीक से वाष्पित नहीं हो पाता, जिससे शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। इससे हार्ट, किडनी और ब्रेन पर दबाव बढ़ता है और गंभीर मामलों में किडनी फेलियर या हीट स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति बन सकती है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन जरूरी है। ORS, नारियल पानी, नींबू पानी और हल्का नमक-शक्कर मिला तरल शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही भारी, मसालेदार और तला हुआ भोजन कम करने और हल्के, पानी युक्त फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई है।

डॉक्टरों ने यह भी चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और सुबह या शाम के ठंडे समय में ही यात्रा करें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनना, सिर को ढककर रखना और नियमित अंतराल पर पानी पीना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति को अत्यधिक पसीना, कमजोरी, चक्कर, भ्रम या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो यह हीट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है और तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। समय पर सावधानी और सही खानपान अपनाकर नौतपा और हीटवेव के खतरनाक प्रभावों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *