Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 में बदलेंगे जर्जर बिजली के पोल, पार्कों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, प्राधिकरण ने शुरू किया समाधान अभियान ● ग्रेटर नोएडा की 40 सोसाइटियों में लगेंगे विशेष प्लास्टिक बिन, प्लास्टिक वेस्ट के लिए शुरू हुई नई पहल ● ग्रेटर नोएडा: बादलपुर के कल्दा गांव के पास नहर में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस ● दिल्ली प्रदर्शन में पैलेट गन विवाद: छात्रों के घायल होने के दावे, पुलिस का इनकार, जानिए क्या है पूरा मामला ● Operation Invictus: गौतमबुद्धनगर पुलिस का दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ा अभियान, ऑटिज्म और बौद्धिक दिव्यांगता पर विशेष फोकस ● CJP Protest: जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द ● Paper Leak Law 2026: पेपर लीक पर मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, 6 महीने में फैसला, 10 साल जेल और 1 करोड़ तक जुर्माने का नया प्लान ● अग्निशमन उपकरण न मिलने पर ग्रेटर नोएडा के पांच कोचिंग संस्थान सील, संयुक्त टीम का अभियान जारी ● नोएडा में 83 साल की डॉक्टर 5 दिन रहीं डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर साइबर ठगों ने ऐंठे 18.50 लाख रुपये ● नोएडा सेक्टर-130 में 10 दिनों से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ी सुरक्षा चिंता; RWA ने JE को हटाने की उठाई मांग

ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव के पास अवैध रूप से विकसित की गई कालोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ने के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वैदपुरा गांव के पास अवैध रूप से विकसित की गई कालोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ने के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच अवैध कालोनियों की सीवर लाइन को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल और प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर तैनात रहे। बताया जा रहा है कि इन कालोनियों ने करीब 2 से 3 महीने पहले अवैध तरीके से प्राधिकरण की सीवर व्यवस्था से कनेक्शन जोड़ लिया था।


जानकारी के मुताबिक वैदपुरा और सादुल्लापुर गांव के आसपास विभिन्न खसरा नंबरों पर 10 से अधिक अवैध कालोनियां विकसित की गई थीं, जिन्हें नियमों के विरुद्ध ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार अवैध कालोनियों को किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। इस पूरे मामले को आपके अपने न्यूज़ पोर्टल नोएडा व्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध सीवर कनेक्शन को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि अवैध रूप से बनी कालोनियों को प्राधिकरण की सीवर लाइन से जोड़ने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद संबंधित वर्क सर्किल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांच अवैध कनेक्शन तोड़े जा चुके हैं और अब परियोजना विभाग को सर्वे कर यह जांच करने के निर्देश दिए गए हैं कि कहीं अन्य अवैध कालोनियों ने भी सीवर लाइन से अवैध कनेक्शन तो नहीं लिया है। इस कार्रवाई को Greater Noida Illegal Colony Action, Sewer Line Demolition और Authority Crackdown के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *