Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

अवैध निर्माण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 8 टावर किए गए सील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर गांव के खसरा नंबर 109 पर बन रहे अवैध फ्लैटों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 टावर सील कर दिए। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और नोटिसों की अनदेखी के बाद की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। (KhedaChoganpur) खेड़ा चौगानपुर गांव के खसरा नंबर 109 पर बिना अनुमति बनाए जा रहे अवैध फ्लैटों को प्राधिकरण ने सील कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ एक मजबूत संदेश मानी जा रही है।

लगातार मिल रही थीं अवैध निर्माण की शिकायतें
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि संबंधित स्थल पर अवैध फ्लैट निर्माण को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। वर्क सर्किल द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन नोटिसों का कोई असर नहीं हुआ।

लगभग 8 टावर किए गए सील
नोटिसों की अनदेखी के बाद प्राधिकरण ने कड़ा कदम उठाते हुए आज लगभग 8 अवैध टावरों को सील कर दिया। प्राधिकरण की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी सीलिंग कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
सीलिंग की इस कार्रवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD अभिषेक पाठक, राम नयन, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, प्रभात शंकर, रितिक सहायक प्रबंधक राजीव मोतला सहित दर्जनभर तकनीकी सुपरवाइजर और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस की नीति
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।