Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

अब हेलमेट, जैकेट और डंडा के साथ दिखेगी प्राधिकरण की टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली सुरक्षा वर्दी

प्राधिकरण ने अपने 120 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट, जैकेट और डंडा का इंतज़ाम किया है ताकि कार्रवाई के समय किसी भी अप्रिय घटना या विरोध की स्थिति में वे सुरक्षित रह सकें।
top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी 
ग्रेटर नोएडा शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान को और मज़बूत बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा वर्दी (Protection Uniform) में नज़र आएंगे।
प्राधिकरण ने अपने 120 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट, जैकेट और डंडा का इंतज़ाम किया है ताकि कार्रवाई के समय किसी भी अप्रिय घटना या विरोध की स्थिति में वे सुरक्षित रह सकें।
महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह ने बताया कि “अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कई बार मौके पर तनाव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हमारी टीम की सुरक्षा सबसे पहले है। प्राधिकरण अब और सख़्ती से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा।”
अब जब भी प्राधिकरण की टीम किसी स्थान पर अतिक्रमण तोड़ने जाएगी, तो सभी अधिकारी और कर्मचारी हेलमेट, सेफ्टी जैकेट और हाथ में डंडा लेकर जाएंगे। यह कदम न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि अभियान को और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा। इस निर्णय से साफ है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब अवैध निर्माण और कब्ज़ों के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति पर काम करने जा रहा है।