नोएडा एनसीआर
Noida: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का प्लॉट सील, प्राधिकरण वापस लेगा जमीन
Noida: सेक्टर-56 में स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का प्लॉट अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार, स्कूल पर 25.14 करोड़ रुपये बकाया हैं।
- sakshi choudhary
- 26 Feb, 2026
नोएडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! साद मियां खान बने DCP नोएडा, डॉ. प्रवीण रंजन को ग्रेटर नोएडा की कमान
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए डीसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस फैसले के तहत साद मियां खान को डीसीपी ग्रेटर नोएडा से हटाकर डीसीपी नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी के इस ट्रांसफर को जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 26 Feb, 2026
Badalpur Gaon में Solid Waste Management की बड़ी पहल, Zero Waste Model Village की ओर कदम
Greater Noida West के Badalpur Gaon में Swachh Bharat Mission के तहत व्यापक Solid Waste Management (SWM) सिस्टम की शुरुआत की गई है।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
Greater Noida Flower Show 2026: 26 फरवरी से सिटी पार्क में खिलेगी फूलों की दुनिया, ड्रोन शो और AI तकनीक रहेंगे आकर्षण का केंद्र
Greater Noida Flower Show 2026 का आयोजन 26 फरवरी से 01 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में RWA की मासिक समीक्षा बैठक, सफाई व्यवस्था और अवैध PG पर सख्त रुख
Greater Noida के सेक्टर बीटा वन स्थित सामुदायिक केंद्र में दिनांक 24/02/2026 को RWA Beta One की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
सदर तहसील पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का हल्ला बोल, प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील में आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम एसडीएम सदर आशुतोष तथा तहसीलदार अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
Greater Noida: लुक्सर हत्याकांड का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में घायल
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोनू पुत्र सुखवीर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोनू पुआरी गांव में छिपा हुआ था, जहां पुलिस को गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे घेर लिया, मोनू ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मोनू के पैर में गोली लगी और उसे वहीं गिरते हुए दबोच लिया गया।
- sakshi choudhary
- 25 Feb, 2026
तेलंगाना FCDA प्रतिनिधिमंडल ने Greater Noida का दौरा किया, Integrated Industrial Township मॉडल में दिखाई रुचि
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को तेलंगाना सरकार की Future City Development Authority (FCDA) का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसने Greater Noida Authority के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल, land acquisition process और industrial policies की विस्तृत जानकारी ली।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
Greater Noida Authority ने 20 वेंडरों को दिए Platform Allotment Letter, 12 सेक्टरों में बने 769 Vending Zone
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में सुव्यवस्थित Vending Zone विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
AI Impact Summit 2026: युवा कांग्रेस प्रदर्शन में साजिश का खुलासा, 8 गिरफ्तार
20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI Impact Summit के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। इस मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में सजीव पुष्प प्रदर्शनी, लालकिला और फाइटर जेट आकर्षण
ग्रेटर नोएडा में 26 फरवरी से सिटी पार्क में फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया सजने जा रही है। इस साल की प्रदर्शनी का थीम ‘कैलेंडुला’ रखा गया है। सिटी पार्क के अलावा प्रमुख रोटरी और सड़कों को भी कैलेंडुला फूलों से सजाया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण के रूप में देश की आज़ादी का प्रतीक लालकिला और ऑपरेशन सिंदूर में पराक्रम दिखाने वाली वायुसेना के फाइटर जेट की प्रतिकृति बनाई जाएगी। बच्चों के लिए बड़े आकार के कार्टून कैरेक्टर कटआउट भी फूलों से तैयार किए जाएंगे।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा: 82 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 9 करोड़ का बजट स्वीकृत, डीजे पर रोक
ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर बैठक हुई। बैठक में 82 ग्राम पंचायतों के लिए 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इस धनराशि का उपयोग श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, पंचायत भवनों की मरम्मत, सड़क और नाली निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों से विकास प्रस्ताव मांगे गए हैं।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में बढ़ती बिजली खपत, भविष्य में संकट की आशंका
ग्रेटर नोएडा में इस गर्मी बिजली की खपत 950 मेगावाट तक पहुँच सकती है। अनुमान है कि साल 2030 तक यह खपत 1400 मेगावाट तक बढ़ जाएगी। वर्तमान में शहर के पास केवल 1220 मेगावाट की ट्रांसमिशन क्षमता है, जो आने वाले समय में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। नई ट्रांसमिशन लाइन बनाने की योजना अभी तक तैयार नहीं है, और इसे धरातल पर लागू करने में लगभग तीन साल का समय लगेगा।
- sakshi choudhary
- 24 Feb, 2026
Sharda University में ISPN का 4th International Conference शुरू, Disaster Mental Health और Psychiatric Nursing पर मंथन
ग्रेटर नोएडा स्थित Sharda University में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN India) के तत्वावधान में 4वां International और 25वां Annual Conference आयोजित किया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू, Ecotech-3 में उद्योगों और मजदूरों को मिलेगा सीधा फायदा
ग्रेटर नोएडा के Ecotech-3 औद्योगिक सेक्टर में शहर का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
यादव समाज ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर आज जिला मुख्यालय पर यादव समाज, आर्य समाज और भारतीय किसान यूनियन मंच के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और इसके निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला अधिकारी महोदया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
15 मार्च को होंगे सेक्टर अल्फा-1 में आरडब्ल्यूए चुनाव, मतदाता सूची जारी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 में आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के चुनाव 15 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह और उनकी टीम ने सेक्टर में मतदाता सूची चस्पा कर दी है, जिससे सभी निवासी अपने नाम की पुष्टि कर सकें। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
Greater Noida: ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी की करंट से मौत, जीटी रोड पर घंटों जाम
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड की बालाजी कॉलोनी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जारचा गांव निवासी 32 वर्षीय रवि, जो धूम मानिकपुर बिजली घर पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, बिजली फॉल्ट ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर काम किया जा रहा था, तभी अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
सूरजपुर-कुलेसरा डीएससी रोड होगी 4 लेन, जाम की समस्या से जल्द राहत
ग्रेटर नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड के कुलेसरा से सूरजपुर टी-प्वाइंट तक 4 लेन सड़क बनने जा रही है। करीब 4 किलोमीटर की दूरी में सड़क को 5 से 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, सड़क के दोनों तरफ एक-एक अतिरिक्त लेन बनाई जाएगी। कुलेसरा चौकी, हल्दौनी मोड़, सुथ्याना कट, सीआरपीएफ कट और यामाहा कट के पास हर दिन लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। प्राधिकरण का दावा है कि बारिश से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की 24 घंटे शिकायत सुनवाई सेवा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा के लिए अब 24 घंटे शिकायत सुनवाई की सेवा शुरू कर दी है। सफाई, गंदे पानी, स्ट्रीटलाइट बंद होने जैसी जनसमस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए प्राधिकरण ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को सीधे मॉनिटर करेगा। हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी के साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।
- sakshi choudhary
- 23 Feb, 2026





