ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
- Kapil Choudhary
- 16 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा। एमएमटीएच/एमएमएलएच परियोजना के लिए भूमि क्रय को लेकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों से आपसी सहमति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत करेंगी और भूमि क्रय से संबंधित सहमति तैयार करने का प्रयास करेंगी।
इसके तहत बील अकबरपुर, चमरावली रामगढ़ और चिटेहरा गांवों में 16, 17 और 18 सितंबर को कैंप लगाए जाएंगे। वहीं दूसरी टीम दतावली, हजरतपुर, चमरावली बोडाकी और पल्ला गांवों में 16, 17, 18 और 21 सितंबर को किसानों से वार्ता करेगी। कैंप में संबंधित प्रशासनिक एवं प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
परियोजना के लिए किसानों की सहमति से भूमि उपलब्ध होने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के विकसित होने का रास्ता भी साफ होगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और हजारों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो होंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार, कारोबार और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित होने की संभावना है।