Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे
● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और ग्रीन शीट अनिवार्य
● सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- टोटी चोरी कर लेगा तो पानी बहता रहेगा
● YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 8000 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल नोड और इंटरनेशनल ट्रेड सिटी की तैयारी
● भनौता में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: गरीबों को प्लॉट बेचकर काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी
● शारदा केयर हेल्थ सिटी में दो दिवसीय पोषण जागरूकता अभियान, डॉक्टरों ने बताया संतुलित आहार का महत्व
● यूपी ट्रेड शो में पुलिस का खास स्टॉल, साइबर अपराध से महिला सुरक्षा तक दी जा रही जानकारी
● ज्ञानेश कुमार ने भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था? केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा
● यूपी ट्रेड शो में स्वदेशी पिस्टल का प्रदर्शन, बर्फीली चोटियों से रेगिस्तान तक सुरक्षा बलों की जरूरतों पर फोकस
● ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 और 3 में C&D वेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान, खुले में मलबा न डालने की अपील
भनौता में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: गरीबों को प्लॉट बेचकर काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम भनौता के खसरा संख्या 282 और 283 में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। बताया गया कि यहां अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचे जा रहे थे।
- Kapil Choudhary
- 28 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा। अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आज बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम भनौता के खसरा संख्या 282 और 283 में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
बताया गया है कि इन खसरों पर कुछ कॉलोनाइजरों के द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कर कॉलोनी बनाई जा रही थी। गरीब और भोली-भाली जनता को गुमराह करके यहां प्लॉट बेचने का काम किया जा रहा था।
एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम लगातार अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डीजीएम विजय रावल के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता ने प्राधिकरण की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस बल और प्राधिकरण के गार्ड भी मौजूद रहे।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण की ओर से साफ किया गया है कि अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।